दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन में नाबालिग भाई-बहन की हत्या कर दी गई।जबकि इनकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। हत्या का शक बच्चों के पिता पर था। जिसका शव आनंद विहार में रेलवे ट्रैक पर मिला है। मृत बच्चों की शिनाख्त कार्तिक (15) व आस्था (9) के रूप में हुई। मां शन्नू चौरसिया (40) को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशंका जताई कि बच्चों की गला दबाकर हत्या के बाद श्यामजी ने भारी वस्तु से इनकी मां पर हमला किया। बाद में घर में बाहर से ताला लगाकर चला गया। बीती शाम रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। उसकी पहचान श्यामजी के रूप में हुई। पुलिस को शक है, उसने हत्याकांड के बाद खुद भी जान दे दी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments