Breaking News

आगरा नगर निगम मेयर के भतीजे ने ट्रैफिक सिपाही की वर्दी फाड़ी.. बस के चालक- परिचालक को पीटा

 


UP : आगरा के बिजलीघर चौराहे पर ई-बस के दरवाजे में हाथ आ जाने पर BJP कोटे से मेयर हेमलता दिवाकर के भतीजे आकाश की परिचालक से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। पुलिस का दावा है कि मेयर के भतीजे ने बस में तोड़फोड़ की। रोकने पर सिपाही की वर्दी फाड़ दी। आरोपी आकाश और उसका दोस्त सुहैल अरेस्ट है। आदर्श नगर, रकाबगंज निवासी आकाश चौधरी की बुआ मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाहा हैं। अपराह्न 3 बजे आकाश अपने साथी सुहैल और दो अन्य के साथ बिजलीघर पर ई-बस में चढ़ रहे थे। इस दौरान उसका हाथ बस के दरवाजे में आ गया। इससे खून निकल आया। इस पर उन्होंने परिचालक शिव कुमार से शिकायत की।इस बीच कहा सुनी हो गई...आकाश ने शिव कुमार से अभद्रता की। चालक आया तो उससे भी भिड़ गया। बस का शीशा तोड़ दिया। हंगामा होता देखकर लोग जुट गए। मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही राजेश कुमार पहुंचे। उनसे भी अभद्रता की। शर्ट की कॉलर फाड़ दी। बाद में थाना पुलिस पहुंच गई। 2 आरोपियो को पकड़ लिया गया।

#Agra #UttarPradesh

Post a Comment

0 Comments