उत्तर प्रदेश : कानपुर में स्कूटी से जा रही महिला के मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हो। तभी महिला ने स्कूटी पर से नियंत्रण खो दिया। स्कूटी सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर से टकरा गई।महिला पूजा स्कूटी से सिर के बल नीचे सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।फर्रुखाबाद जनपद के नहरैया गांव निवासी योगेन्द्र की 28 साल की पत्नी पूजा सुबह 10 बजे स्कूटी से कानपुर जा रही थीं। उन्हें कानपुर के सेंट्रल स्टेशन से मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी।कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर चौबेपुर थाना क्षेत्र में मानपुर गांव के पास दोपहर दो बजे पेट्रोल पंप के सामने उनका मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया।ब्लास्ट होते ही उनकी तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर गिर गई।पुलिस को तलाशी में महिला के पास से आधार कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान हो पाई।
#Kanpur #UttarPradesh
#Mobileblast #mobile
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments