मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव कैलावड़ा में सात वर्षीय बच्चे केशव की बलि उसकी चाची अंकिता ने अपनी मां रीना के साथ मिलीभगत कर पड़ोसी गांव के एक भगत के कहने पर दी थी। चाची अंकिता के सिर उसकी तहेरी मृतक बहन कोमल का साया आता था। उसकी जहर खाने से मौत हुई थी .. उसके साये से छुटकारा पाने के लिए उसने मासूम केशव की बलि दे दी।इस मामले में आरोपी अंकिता व उसकी मां खतौली के गांव फहीमपुर खुर्द निवासी रीना पत्नी शिवकुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि पड़ोसी गांव चंदपुरी के रहने वाले भगत रामगोपाल की तलाश शुरू की गई है।
#Muzaffarnagar
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments