UP के बुलंदशहर में अवैध संबंध में बाधा बनने पर चौकीदार वीरेश की हत्या की गई थी । पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का राजफाश किया। मुख्य आरोपी प्रदीप के चौकीदार की पत्नी से संबंध थे और वह पत्नी से शादी करना चाहता था। जिसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया।
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर अरनिया थाना क्षेत्र में बड़ागांव के निकट सर्विस मार्ग पर उस्मापुर गांव निवासी वीरेश सोलंकी पुत्र कमल सिंह का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसके गले में अंगोछा भी बंधा हुआ था।
पानी की टंकी पर था चौकीदार...
वीरेश गांव उस्मापुर में पानी की टंकी पर चौकीदारी का कार्य करता था। मामले में मृतक के भाई गवेंद्र ने टंकियों की देखरेख करने वाले ठेकेदार प्रदीप राघव समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा..
मंगलवार को सूचना पर गांव अंचलपुर बंबा की पुलिया के निकट से चार आरोपितों को पकड़ लिया। जिनसे घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा व तीन चाकू बरामद किए। वहीं पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम प्रदीप राघव पुत्र हरफूल निवासी गांव कृतिया थाना धनारी जनपद संभल, हेमंत पुत्र रेवती निवासी चौगानपुर छतारी, अनुज पुत्र कृपाल निवासी गांव मुरसाना थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर और पवन निवासी ढकरोली खानपुर बताया।
#Bulandshahar
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments