UP : 4 मई को मथुरा में संदूक के अंदर जली हुई डेडबॉडी मिली थी । ये लाश 55 वर्षीय मोहनलाल शर्मा की निकली । इस हत्याकांड में मोहनलाल का बेटा अजीत, उसका समलैंगिक दोस्त कृष्णा सहित लोकेश और दीपक पकड़े गए हैं। पिता मोहन लाल समलैंगिक संबंधों का विरोध करता था, इसलिए मर्डर हुआ।
कातिल का कबूलनामा..
मुख्य आरोपी और मृतक मोहनलाल शर्मा के बेटे अजित ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसके अपने दोस्त कृष्णा के साथ समलैंगिक संबंध थे, जिसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी और इसी बात का वह विरोध करते थे जिसके कारण कई बार घर मे विवाद हो चुका था। अजित ने लोहे की रॉड से अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर अपने पिता मोहनलाल शर्मा की हत्या कर दी और शव को एक दिन घर पर रखा, जिसके अगले दिन शव को राया क्षेत्र में बख्से में बंद कर चेहरा जलाने के बाद डाल दिया. पुलिस ने सीसीटीवी में बाइक पर सन्दूक ले जाते हुए फुटेज भी निकाले हैं..फिलहाल थाना राया पुलिस और स्वाट टीम ने पिता की हत्या करने वाले हत्यारोपी बेटे अजीत और उसके दोस्त कृष्णा और शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले लोकेश और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
#Mathura #UttarPradesh
प्रधान सम्पादक मो शोएब ✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments