Breaking News

बेहद दुखद दुर्घटना...दो मासूम बच्चों संग पिता की हुई सड़क दुर्घटना से मौत....

 


UP : बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार और उसके 2 मासूम बच्चो की मौत हो गई। मुज़फ्फरनगर में मीरापुर के रहने वाले शब्बू ( 35)पुत्र कलवा अपनी पत्नी परवीन (32 )  दो बच्चे बेटा काशिफ 3 साल व 6 माह की बेटी काशिफा के साथ मुरादाबाद गया था। वहां बीमार रिश्तेदार का हाल जानकर बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद से मीरापुर वापस जा रहा था।इस दौरान परिवार हादसे का शिकार हो गया। पिता शब्बू और दोनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार ..

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हुआ है।तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।इस हादसे में केवल बच्चों की मां ही जिंदा बच पाई है।

@bijnorpolice

Post a Comment

0 Comments