Breaking News

कथित आरोप से प्रिंसिपल को SC से मिली क्लीन चिट.. FIR के बाद सरकार ने ले लिया था इस्तीफा

 


गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज इंदौर के प्रिंसिपल डॉ. इनामउर्ररहमान को सेवानिवृत होने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने बेकसूर करार देते हुए उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी। उन पर BJP से जुड़े संगठन ABVP ने आरोप लगाया था की प्रिंसिपल डॉ. इनामउर्ररहमान मुस्लिम बच्चो को नमाज़ पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे, लाइब्रेरी में देश विरोधी बुक रखने और मुस्लिम शिक्षकों की नियुक्ति की बात कही गई थी। संगीन धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज हुआ था.. और सरकार ने उनसे इस्तीफा ले लिया था। डेढ़ साल बाद प्रिंसिपल डॉ. इनामउर्ररहमान को राहत तो मिली है मगर धर्म के आधार पर जो झूठे आरोप उन्होंने झेले और नौकरी छोड़ने के लिए मज़बूर होना पड़ा.. यह दर्द उन्हे जीवन भर परेशान करता रहेगा।

#MadhyaPradesh #Indore

Post a Comment

0 Comments