उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद में 23 जून को एक नाबालिग बच्ची को एक बर्थडे पार्टी के बहाने ले जाया गया। फिर उसको बीयर पिलाई। सुनसान इलाके में नितिन, निखिल पांचाल, तुषार और मौसम ने गैंगरेप किया और भाग गए। गैंगरेप की शिकार लड़की रात में मदद मांगने BJP नेता अमित सैनी के पास पहुंची। आरोप है क़ी अमित सैनी ने भी उसकी आबरू लूटी और रात में पतंजलि रिसर्च इन्सटीट्यूट के सामने ले जाकर ट्रक के आगे धक्का देकर मार डाला।वारदात करके अमित सैनी अपने चचेरे भाई BJP नेता आदित्यराज सैनी के पास पहुंचा। उसे सारा घटनाक्रम बताया। आदित्यराज ने बच्ची की मां को गुमराह किया और पुलिस के पास न जाने की सलाह दी। हालांकि 24 जून को डेडबॉडी रिकवर हो गई। अब आदित्य राज को BJP ने निष्कासित कर दिया है, उसकी गिरफ्तारी बाकी है। अब पुलिस ने अमित सैनी, उसकी माँ,नितिन, निखिल पांचाल,तुषार और मौसम को अरेस्ट किया है। आदित्य राज सैनी, मदनपाल सैनी व रूबी सैनी की तलाश की जा रही है।
#Haridwar #Uttarakhand
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments