जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिलीप रावत (30 वर्ष) निवासी ग्राम दोना, थाना काकोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतक के साथ अंतिम बार मौजूद रहे ऑटो चालक मुजीब उर्फ मुन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई मस्तराम रावत ने सूचना दी कि 07 जुलाई 2026 को दिलीप रावत ₹80,000 लेकर ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए गांव के ही निवासी मुजीब उर्फ मुन्ना के साथ घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान भलिया क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे दिलीप रावत का शव बरामद हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के साथ अंतिम समय तक मौजूद रहे ऑटो चालक मुजीब उर्फ मुन्ना को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments