Breaking News

🚨 काकोरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️ 

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में ऑटो खरीदने निकले युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मृतक का लूटा गया मोबाइल फोन, ₹4,800 नकद तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिलीप रावत (30 वर्ष) 7 जुलाई को नया ऑटो खरीदने के लिए अपने घर से ₹80 हजार लेकर गांव के ही मुजीब उर्फ मुन्ना के साथ निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। इसी दौरान दिलीप का शव आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के किनारे बरामद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुजीब उर्फ मुन्ना (30 वर्ष) निवासी नकटौरा, दोना थाना काकोरी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑटो खरीदने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद मोबाइल और पैसों के लालच में उसने गमछे से दिलीप का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक्सप्रेस-वे किनारे फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल, ₹4,800 नकद तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (UP-32TT-4614) बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर, थाना काकोरी
  • उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह
  • उपनिरीक्षक अंकित यादव
  • उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह
  • कांस्टेबल गौरव भदौरिया

सर्विलांस टीम (पश्चिमी जोन, लखनऊ)

  • प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित कुमार
  • मुख्य आरक्षी शमीम अहमद
  • मुख्य आरक्षी वीर सिंह
  • मुख्य आरक्षी प्रदीप तिवारी
  • आरक्षी आशीष कुशवाहा

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच पूरी कर आरोपी के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments