Breaking News

थाईलैंड क़ी लड़की महाराष्ट्र मे चला रही थी हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, होटल से पकड़ी गई रैकेट ऑपरेटर व 3 थाई गर्ल्स

 


महाराष्ट्र क़ी राजधानी मुंबई से सटे ठाणे में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस सेक्स रैकेट का संचालन एक थाईलैंड की लड़की कर रही थी। पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर होटल में छापा। इसमें खुलासा हुआ कि एक थाई लड़की ठाणे में सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। वह थाईलैंड की गर्ल्स को वेश्यावृति में धकेल रही थी। पुलिस ने होटल में बुलाई गई तीन अन्य थाईलैंड की महिलाओं को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के बोरीवली के पोइसर में रेस्क्यू फाउंडेशन भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments