UP के मिर्जापुर जिले में इश्क में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा प्रेमी अमृत लाल ने चाकू से गला रेतकर प्रेमिका सुमन को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका का शादी की जिद करना प्रेमी को नागवार गुजर गया, जिसके बाद प्लान बनाया। रात मे रोमांटिक मुलाक़ात के नाम पर शादीशुदा प्रेमिका को बुलाकर चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी । घटना के बाद शव को सड़क की पुलिया के नीचे छोड़कर फरार हो गया। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने मृतका का फोन बरामद करके छानबीन कि तो प्रेमी से आखिरी बातचीत का ऑडियो मिला। पुलिस ने फरार हत्यारोपी प्रेमी अमृत पाल को अरेस्ट कर लिया।
प्रेमिका चाह रही थी शादी, नहीं करने पर मर्डर
हलिया थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मृतका सुमन क़ी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ समय के बाद वह मायके में रहने लगी, जहां अमृतलाल से प्रेम के संपर्क में आ गई। अमृतलाल ने शादी की बात कही, लेकिन कुछ वर्ष बीतने के बाद शादी से इनकार कर दिया। प्रेमी अमृतलाल ने शादी भी कर ली थी।प्रेमिका शादी की जिद पर अड़े रहने से नाराज होकर प्रेमी ने मिलने के लिए उसे बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी। #Mirzapur
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments