UP के मुज़फ्फरनगर मे फिल्म डॉली की डोली के अंदाज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी युवती निक्की एचआईवी पॉजेटिव मिली। अब पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं।
तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन निक्की विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने छह मई को दुल्हन निक्की समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है। पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो वह पॉजेटिव निकली। एड्स की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है।
एचआईवी पॉजेटिव ने की पांच शादियां..
पुलिस जांच में सामने आया था कि एक रात की दुल्हन बनने वाली महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। इसी अंदाज में वह सामान लेकर फरार हो जाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments