लोनावाला में पिकनिक मनाने गए अंसारी परिवार के 7 सदस्यों पर मौत का झपट्टा लगा। इनमे से 2 लोग किसी तरह जिन्दा निकाल लिए गए। मगर 5 खुद को नहीं बचा पाए।मृतकों में शाहिस्ता अंसारी (36), अमीना अंसारी (13) और उमेरा अंसारी (8) के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए ठगे। मासूम अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) को तलाशा जा रहा है। हादसे से पहले का एक फोटो सामने आया है.. जिसमे 9 लोग पानी के मंझदार में फंसे है और सैंकड़ो लोगो क़ी भीड़ इर्द गिर्द मौजूद है।
27 जून को हुई शादी के बाद घूमने निकला था परिवार..
लोनावाला के भुशी डैम में रविवार को झरना देखने पुणे से आए अंसारी परिवार को यह अंदाजा नहीं था कि उनके परिवार पर आफत आने वाली है। बारिश के कारण अचानक बढ़े झरने के प्रवाह में इस परिवार के सात मेंबर बह गए। हादसे के बाद दो लोग किसी तरह धार से निकलने में कामयाब रहे और उनकी जान बच गई। पुलिस ने अभी तक तीन शव बरामद किए है। सोमवार को एक बार फिर तलाशी का अभियान शुरू हुआ, अभी भी दो लोग लापता हैं। परिवार के मौलाना अंसारी ने बताया कि उनका फैमिली शादी समारोह में शामिल होने पुणे से आया था, इस हादसे के बाद अब घर में मातम पसरा है। इस परिवार का गम यह है कि घर के लोग उनके सामने पत्थर से फिसलते रहे और वह बचा नहीं सके
#Lonavala #Reel #insta #HeavyRain
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments