मध्य प्रदेश के जिला भिंड से 2 मई को ज्योति शर्मा नाम क़ी विवाहिता लापता हुई थी । 4 मई को खेत में जली हुई महिला की लाश मिली। फैमिली ने उसे ज्योति बताया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।हत्या के आरोप में पुलिस ने ज्योति के पति सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे खूब पीटा। हत्या का जुर्म उगलवाना चाहा, लेकिन वो मना करता रहा। ज्योति 'लाड़ली बहन योजना' का लाभ पाती थी। अब उसके खाते से 2700 रुपए निकले। पति सुनील को ये बात पता चली। बैंक ने जांच की तो पता चला कि ज्योति ने ये पैसा नोएडा (UP) से निकाला है।सीसी टीवी फुटेज़ में ज्योति पैसे निकालती दिखी।
MP पुलिस 23 जून को नोएडा पहुंची और ज्योति जिंदा मिल गई। ज्योति बोली- मैं अपनी मर्जी से चली गई थी। अब सवाल ये है कि वो लाश किसकी थी, जिसे ज्योति बताकर फैमिली वाले अंतिम संस्कार कर चुके थे।
#MadhyaPradesh #Noida
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments