आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में बीती 7 जुलाई को आठ साल की बच्ची से रेप और मर्डर करने वाले तीनों स्टूडेंन्ट्स ने फोन पर अश्लील वीडियो देखा था और नाबालिग बच्ची के साथ वही दोहराया, आरोपियों ने इस वारदात को एक मंदिर में अंजाम दिया था। एसपी अधिराज सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के पिता और चाचा इस बात से डर गए थे कि उनके बच्चे के खिलाफ केस चलेगा, इसलिए उन्होंने बच्ची के शव को बाइक से ले जाकर एक पत्थर से बांध दिया और कृष्णा नदी में फेंक दिया।इस मामले में दो आरोपी 12 साल के हैं, जोकि छठी कक्षा में पढ़ाई करते हैं, जबकि तीसरा लड़का 13 साल का है, जो 7वीं कक्षा में पढाई करता है. तीसरी कक्षा की नाबालिग बच्ची के साथ रेप और मर्डर के आरोपियों को 10 जुलाई को हिरासत में लिया गया था।
#AndhraPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments