उत्तर प्रदेश सरोजनी नगर क्षेत्र के कलियाखेड़ा गांव के सैकड़ों किसानो लखनऊ विकास प्राधिकरण के विरोध में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना। भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) भी आया किसानों के साथ । किसानों का कहना है कि प्राधिकरण किसानों की मांगों को पूरी तरह से अनसुनी कर रहा है जिससे कि मजबूर होकर उनको धरना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि 2015 के सर्किल रेट से प्राधिकरण को मुआवजा देना था लेकिन 2012 के सर्किल रेट से मुआवजा दिया गया। किसानों की मांग है कि उनकी जमीन अधिग्रहण करने में या विकास करने में उन्हें कोई आपत्ति नही है लेकिन इससे पहले प्राधिकरण को किसानों को उनकी जमीन का 10 प्रतिशत विकसित भूमि योजना में दिया जाय, जो मकान पहले से बने हैं उनको छोड़ा जय,भूमिहीन किसानों को जीविकोपार्जन हेतु दुकान दी जाय, मोहान रोड योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाय, पेड़ों का बाजार रेट से मूल्यांकन कर उनका प्रतिकर दिया जाय। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नही मानी गयी तो उनका समाधान होने तक अनिश्चितकाल के धरना जारी रहेगा। धरने की शुरुआत भारतीय किसान यूनियन(हिन्द) के प्रदेश संगठन मंत्री संजय यादव ने फीता काटकर की कलियाखेड़ा के बिंदा,योगेंद्र,भगवान दीन, मनोज,अमरजीत, अजय यादव,रामविलास, महेंद्र सिंह,प्यारेलाल, रामकिशन, राजाराम, प्रदीप, कमल,राकेश ,हिमांशु, साहेब दीन, सूरज ,अजय,विमल यादव ,सुभाष यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
।।शशांक मिश्रा जिला संवाददाता।।
।।सच की आवाज़ वेब न्यूज़।।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments