UP के आगरा के ताजगंज में में पुरानी मुहब्बत का दीदार करने जिला एटा से आये आशिक को प्रेमिका के पति ने क़त्ल कर लाश को नाले में बहा दिया। अब एक माह बाद प्रेमी का कंकाल नाले से बरामद हो गया है। हत्यारोपी अरेस्ट है।
20 साल का दिलीप पिछले एक माह से लापता था। पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन ताजगंज आगरा में मिली थी, पुलिस को एक सुराग मिला और डेड बॉडी क़ी तलाश में उसका कंकाल मिल गया।
दरअसल दिलीप अपनी पुरानी प्रेमिका सोनी से मिलने आगरा आया था। 6 साल से चल रही मुहब्बत के बीच दोनों का प्रेम प्रसंग शादी के बाद भी परवान चढ़ रहा था। सोनी के जरिये पति गोविंदा को पता चल गया था क़ी दोनों शाम के समय मिलने वाले है। गोविंदा ने रास्ते से दिलीप को किडनेप किया और साथियो क़ी मदद से उसका मर्डर कर लाश फेंक दी। गोविंदा ने पुलिस को बताया क़ी दिलीप उसकी पत्नि सोनी को कॉल करके परेशान करता था। इसलिए मैंने मार दिया।
#Agra #UttarPardesh #Lovestory
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments