उत्तर प्रदेश के गोंडा में रिटायर्ड रेल कर्मी 78 साल के बटेस्वरी चौहान की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वे घर में सो रहे थे। इस घटना में बुजुर्ग की पोती रिंका चौहान को पुलिस ने अरेस्ट किया तो उसने बताया की
" बाबा अपनी सारी प्रॉपर्टी की वसीयत दूसरे बेटे की बहू के नाम करना चाह रहे थे.. संपत्ति के लिए उसने अपने दोस्तों अखिलेश उपाध्याय, सलमान और दिनेश से संपर्क कर अपने दादा की हत्या का प्लान तैयार किया। खुद फ्लाइट से पुणे चली गई और दोस्तों ने दादा का काम तमाम कर दिया"। अब दोस्त और पोती पकडे गए।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि '78 वर्षीय बटेस्वरी चौहान की घर में अकेले सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या हो गयी थी, जिसमें मुकदमा मृतक की पौत्रवधू ने लिखवाया था। घटना की गहन जांच के बाद मृतक की पोती रिंका चौहान, सलमान व अखिलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। रिंका ने अपने बाबा की संपात्ति दूसरे बेटे की बहु के नाम जाने की आशंका से हत्या करवा दी।ताकि बंटवारे में संपात्ति सबको बराबर मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments