UP के बरेली स्थित CB गंज में 10 दिन पहले हुई महिला उषा की हत्या उसी के प्रेमी ढाकन लाल ने की थी। ढाकन लाल मन्दिर का पुजारी है। 18 साल से वह महिला के साथ रिलेशन में था। मन्दिर से जो भी चढ़ावा आता वह महिला को आधा बांटकर देता था।अब पीछा छुड़ाने को हत्या कर दी।
पीछा छुड़ाना चाहता था ढाकन लाल...
ऊषा देवी और ढाकन लाल के संबंध के बारे चर्चा गांव में भी होने लगी। महिला का भरण पोषण भी ढाकन लाल ही करता। इस वजह से ढाकनलाल के घर वाले नाराजगी जताते थे। पीछा छुड़ाने के लिए ढाकन लाल ने षड्यंत्र रचा। महिला की गला दबाकर हत्या की, फिर शव को मंदिर के कुछ ही दूरी पर फेंक दिया।
शव को ठिकाने में रहा असफल..
ऊषा के शव को छुपाने के लिए ढाकन लाल ने पूरी तैयारी कर ली। शव को दफनाने के लिए गड्ढा भी खोद दिया। 19 जुलाई को शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच महिला की हत्या की, लेकिन लोगों के आने-जाने की वजह से दफना नहीं पाया। सुबह होते ही 20 जुलाई को फिर से दफनाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। मंदिर पर आने वाले लोगों ने शव को सुबह करीब 11 बजे देखा तो हड़कंप मच गया। ढाकन लाल ने ही शव मिलने की सूचना मृतका के बेटा-बेटी को दी। फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

0 Comments