उत्तर प्रदेश के मेरठ में मां ~बाप के बीच चल रहे विवाद के बीच 16 साल के बेटे शोएब ने जान दे दी। मां इसराना नाराज होकर मायके चली गई थी । बेटा शोएब फोन पर मां को वापस घर बुलाने की गुहार लगाता रहा,मगर मां नही मानी तो किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना मवाना कस्बे के मोहल्ला कल्याण सिंह की है। खलील का अपनी पत्नी इसराना से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह अपने मायके चली गई थी। शोएब ने दोपहर में मां को फोन कर कहा कि "अब्बू वहां आएं तो उनके साथ वापस घर आ जाना। अब्बू से बात करके उन्हें समझाऊंगा। घर में कभी झगड़ा नहीं होने दूंगा।"। लेकिन, मां ने वापस मेरठ आने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से शोएब आहत हो गया। तनाव में उसने चादर का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शोएब के फोन में आखिरी कॉल उसकी मां की मिली है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments