UP हरदोई। कोतवाली शाहबाद के मोहल्ला गढ़ी चांद खां निवासी राहुल पुत्र रामचंद्र ने बताया बीती रात 9 बजे उसका पड़ोसी श्यामा पुत्र झब्बूलाल शराब के नशे में उसकी छत पर चढ़ गया और उसको गाली गलौज करने लगा। बकौल राहुल जब उसने गाली देने से मना किया तो श्यामा ने अपने दांत से उसकी नाक काट ली। जिससे उसकी नाक का एक हिस्सा अलग हो गया। बचाने के लिए भाई संजय आया तो विपक्षी ने उसे भी ईंट मारकर घायल कर दिया। उसके भतीजे के पेट में आरोपी ने ईंट मार दी। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
#HardoiPolice #UPPolice #DMHardoi #UPGovt
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments