।। रिपोर्टर अरुण कुमार।।
लखनऊ में स्टूडेंट ने लगाई फांसीः सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था, सुसाइड नोट में लिखा- नौकरी नहीं मिल रही, मम्मी-पापा माफ करना
लखनऊ में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगा ली। कमरे से खून निकलता देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो छात्र फांसी के फंदे पर लटक रहा था। छात्र ने फांसी दो दिन पहले लगाई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। बुधवार शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें जिंदगी से हार कर फांसी लगाने की बात लिखी है।
पुलिस ने बताया, सीतापुर के निजामपुर डिघवा का रहने वाला रोहित (21) पुत्र चंद्रभाल लखनऊ में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। रोहित आकजू नगर, मोहिबुल्लापुर एसटीपी, मड़ियांव में आशा देवी पत्नी अयोध्या के घर में किराए पर रहता था।
।।खिड़की से देखा तो पंखे पर लटका दिखा।।
बुधवार सुबह 7 बजे आशा ने पुलिस को सूचना दी। आशा ने बताया कि सुबह के वक्त छत पर गई तो रोहित के कमरे से खून बह रहा था। कमरे से बदबू भी आ रही थी। कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो रोहित पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि रोहित तीन भाई-बहन था। एक भाई लखनऊ में ही रहता है।
।।सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी जिंदगी से हार चुका हूं।।
सुसाइड नोट में रोहित ने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से हार गया हूं। कई जगह नौकरी का प्रयास किया लेकिन कहीं नौकरी नहीं लगी। लंबे समय से तैयारी कर रहा हूं। पेपर भी नहीं निकल पाया। सॉरी मम्मी-सॉरी पापा... मुझे पता है कि मैं गलत कर रहा हूं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments