ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली
मेरठ, 17 मार्च 2025: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में "सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव" विषय पर सोमवार को डीपीआरसी (जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर) मेरठ और हापुड़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपनिदेशक पंचायत, मेरठ मंडल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, मास्टर ट्रेनर्स और वरिष्ठ फैकल्टी द्वारा किया गया। इस दौरान सतत विकास लक्ष्यों (LSDG) के स्थानीयकरण, पंचायत कार्य प्रणाली, महिला सशक्तिकरण, निर्णय लेने की क्षमता, बाल संरक्षण, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा, कौशल विकास, तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), प्राथमिकता निर्धारण योजना (PDI) और विलेज पॉवर्टी रिडक्शन प्लान (VPRP) जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।
मेरठ में प्रशिक्षण का संचालन श्री चरणजीत और हापुड़ में डॉ. दीपक सिंह, वरिष्ठ फैकल्टी एवं सह-प्रबंधक डीपीआरसी द्वारा किया गया। मेरठ में प्रवीण कुमार चरणजीत और हापुड़ में सुशील कुमार शर्मा एवं धीरज शेलार ने मास्टर ट्रेनर के रूप में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों को अधिक सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments