योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल (संवाददाता)।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वांछित वारंटी अभियुक्त शैलेन्द्र पुत्र लल्ला सिंह निवासी दिलावरपुर भटकर थाना रामचन्द्र मिशन को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त शैलेन्द्र पर केस नं0 1442/17, अपराध संख्या 381/11, धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम के तहत वाद पंजीकृत था। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम ने दिनांक 28.04.2025 को समय लगभग 13.30 बजे अभियुक्त को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण की।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: शैलेन्द्र पुत्र लल्ला सिंह
- निवासी: दिलावरपुर भटकर, थाना रामचन्द्र मिशन, जनपद शाहजहाँपुर
पंजीकृत अभियोग:
- केस नं0 1442/17
- अपराध संख्या 381/11
- धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तारी स्थान व समय:
- अभियुक्त के मस्कन से, दिनांक 28.04.2025 को समय करीब 13.30 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार, थाना रामचन्द्र मिशन
- उपनिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, थाना रामचन्द्र मिशन
- कांस्टेबल संदीप कुमार (1882), थाना रामचन्द्र मिशन
- कांस्टेबल लवकुश शर्मा (2644), थाना रामचन्द्र मिशन
थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस की इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा सराहा गया है।
0 Comments