योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
काँट (शाहजहांपुर), 16 अप्रैल।
थाना काँट पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सोमवार रात अवैध शस्त्र व कारतूस सहित एक अभियुक्त सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।
पुलिस टीम द्वारा 15 अप्रैल 2025 की रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया जो पुलिस को देखकर सकपका गया और भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पीर प्याला मस्जिद मजार से करीब 10 कदम आगे, ग्राम रावतपुर की ओर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम सतेंद्र सिंह पुत्र स्व. सुखपाल सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम ककरघटा, थाना काँट बताया। उसकी तलाशी में पैंट की बाईं फेंट में एक अवैध तमंचा 315 बोर और दाहिनी जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग:
बरामदगी:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थाना काँट पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments