हिमांशु यादव की रिपोर्ट, लखनऊ
लखनऊ, 16 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विजय मौर्य का आज उनके प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। यह स्वागत मंडल महामंत्री मनीष द्विवेदी के आवास पर किया गया, जहां क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष तिवारी लाल, बूथ अध्यक्ष राजकुमार लोधी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य विनोद रावत, मंडल मंत्री रामशरण प्रजापति, बूथ कमेटी सदस्य सतीश लोधी, खुशीराम मौर्य, जगन लोधी, रामसेवक मौर्य, भाजपा कार्यकर्ता अनिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष काकोरी रवि राज लोधी, काकोरी चेयरमैन रोहित साहू, तथा मनीष द्विवेदी के बड़े भाई दिनेश शुक्ला व छोटे भाई पवन शुक्ला भी मौजूद रहे।
स्वागत समारोह के बाद जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने बूथ अध्यक्ष तिवारी लाल के निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की। तत्पश्चात उन्होंने बूथ अध्यक्ष राजकुमार लोधी के आवास पर जाकर भी परिवारजनों से मुलाकात की।
मंडल महामंत्री मनीष द्विवेदी ने कहा कि "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि माननीय जिला अध्यक्ष जी का स्वागत हमारे आवास पर हुआ। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।"
कार्यक्रम का समापन जयघोष "जय भाजपा, विजय भाजपा" के नारों के साथ हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments