लखनऊ। संवाददाता। कल्लू उर्फ रजनीश
राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घूर-घूरी तालाब चौकी के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा दौली खेड़ा चौराहे के समीप हुआ, जिसमें कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार दौली खेड़ा चौराहे की ओर तेज गति से आ रही थी। जैसे ही वाहन ने चौराहे पर मोड़ लेने का प्रयास किया, वह अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायल महिला को बाहर निकालकर तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही घूर-घूरी तालाब चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है।
फिलहाल घायल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments