ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन को एक बार फिर से प्रदेश स्तर पर सराहनीय सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार के सीएम डैशबोर्ड पर जनपद ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में दसवां और बरेली जोन व रेंज में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह सफलता शाहजहांपुर की आईजीआरएस शाखा, सभी थानों और संबंधित विभागों के सतत प्रयासों का परिणाम है। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावशीलता के चलते जनपद को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भविष्य में रैंकिंग में और सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे पुलिस की सेवा गुणवत्ता और जनविश्वास में और अधिक बढ़ोतरी हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि,
"यह सफलता शाहजहांपुर पुलिस की कर्मठता, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है, जो जनता को त्वरित व प्रभावी सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर तत्पर है।"
जनपद पुलिस की यह उपलब्धि प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments