ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अल्हागंज पुलिस को 5 मई को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना अल्हागंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में लगी थी। उसी दौरान उप निरीक्षक पुनीत शर्मा, हेड कांस्टेबल तौफिक और कांस्टेबल सुमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में है।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम जाटव गौटिया की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास दबिश दी, जहां से अभियुक्त जगपाल पुत्र सोनपाल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम जाटव गौटिया, थाना अल्हागंज को रात करीब 9:02 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 312 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना अल्हागंज में मु.अ.सं. 127/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
- थानाध्यक्ष ओमप्रकाश
- उप निरीक्षक पुनीत शर्मा
- कांस्टेबल 888 तौफिक
- कांस्टेबल 25 सुमित कुमार
अल्हागंज पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण के प्रयासों की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है।
0 Comments