ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहाँपुर
शाहजहाँपुर की कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए बाइक चोरी में लिप्त अंतर जनपदीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की बाइकें, एक अवैध रायफल, कारतूस, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेटें व अन्य सामान बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने इस बड़ी सफलता को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही ऐसे हुई:
10 मई की रात पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग में लगी थी कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नाइटेंगल नर्सिंग कॉलेज के सामने एक खाली प्लॉट में छापेमारी कर गैंग के 6 सदस्यों को समय करीब 00:52 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई:
बरामदगी का ब्यौरा:
अपराधिक इतिहास से दागदार निकले आरोपी:
मुख्य आरोपी उमेश सहित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शस्त्र अधिनियम, चोरी, आबकारी अधिनियम व जुआ अधिनियम की धाराएं प्रमुख हैं।
पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता:
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक इतेश तोमर, शिवम कुमार, सुशांत रावत, रविन्द्र नाथ सिंह सहित कई कांस्टेबल शामिल रहे। अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में बीएनएस की कई धाराओं एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने हरदोई सहित शाहजहाँपुर के कई थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की बात कबूली है। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments