ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना साइबर क्राइम व अपराध शाखा के सभी विवेचकों की अर्दली रूम बैठक ली गई। बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना व शाखा स्तर पर लंबित मामलों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
यह बैठक पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments