ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 23 मई 2025। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, थाना रोजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त जुनैद पुत्र मकसूद, निवासी मोहल्ला लोधीपुर थाना रोजा, वर्तमान में अटसलिया पुल के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस ने अभियुक्त को सुबह 10:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर दर्ज गंभीर मामले:
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। यह गिरफ्तारी जनपद शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments