ब्यूरो रिपोर्ट: शारिक़ अल्वी
माल थाना क्षेत्र के ऊंचा खेड़ा अंतर्गत नवीपनाह में हुआ हादसा
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी सीधी टक्कर
हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हुईं
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार
पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भेजा अस्पताल
माल थाना क्षेत्र के ऊंचा खेड़ा गांव के निकट नवीपनाह में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments