स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना पुवायां पुलिस ने एक घर में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन कट्टों में करीब 115 किलोग्राम गेहूं बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना पुवायां पर मु.अ.सं. 458/25 धारा 305(a)/324(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
घटना का विवरण:
दिनांक 10 जून 2025 को वादिनी श्रीमती कमलेश्वरी पत्नी धर्मेंद्र कुमार, निवासी ग्राम अगौना बुजुर्ग, थाना पुवायां ने थाना पुलिस को सूचना दी थी कि तीन अभियुक्तों ने मिलकर उनके घर का ताला तोड़कर बर्तन, गेहूं और चावल चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की।
11 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना पुवायां पुलिस ने गांव अगौना बुजुर्ग के पहले बगिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चोरी किया गया कुछ सामान उन्होंने सुनील पुत्र नन्हे को बेच दिया है, जो अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
बरामदगी:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके अपराध की धाराओं से अवगत कराया और विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया। फरार तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।
शाहजहांपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तत्काल स्थानीय पुलिस या 112 सेवा को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments