स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा शनिवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के समय जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम नागरिकों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाए।
उन्होंने सभी नागरिकों से संपूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए संकल्पित है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments