ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
– एक्सप्रेसवे पर ट्रक गया उलटी दिशा में, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
– ट्रक में भरा था मक्का, पूरा अनाज सड़क पर बिखरा
– ड्राइवर नशे की हालत में बताया जा रहा, पैर में आई चोट
– कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं
कन्नौज: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मक्के से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक ने एक्सप्रेसवे पर उलटी दिशा में वाहन दौड़ाना शुरू कर दिया।
घटना कन्नौज जिले के पास की है, जहां अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर नशे में था, जिससे उसके वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। पलटने से ट्रक में भरा सारा मक्का सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, खासकर उसके पैर में चोट की पुष्टि हुई है। हालांकि, किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और ट्रक को हटवा कर रास्ता साफ कराया। मामले की जांच जारी है और ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments