Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगरा में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में नहाते समय डूबीं 6 किशोरियां, 4 की मौत

विशेष संवाददाता सत्यपाल सिंह 

आगरा। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला नाथु मौजा स्वामी इलाके में यमुना नदी में नहाने गई 6 किशोरियां हादसे का शिकार हो गईं। नहाने के दौरान रील बनाते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार किशोरियों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरियां गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान वे सोशल मीडिया के लिए रील भी बना रही थीं। रील बनाने के तुरंत बाद अचानक एक किशोरी गहरे पानी में फिसल गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य किशोरियां भी पानी में चली गईं और देखते ही देखते हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृत सभी किशोरियों की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि नदी या तालाबों में बिना सुरक्षा के न उतरें।

Post a Comment

0 Comments