जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

– कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई जनसुनवाई में डीएम ने लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं
– संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
– कहा, शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता से करें समाधान, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की विभिन्न समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन्हें सुनते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जन समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। शासन की मंशा है कि नागरिकों को उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समाधान के बाद पीड़ित व्यक्ति से फीडबैक लेकर संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में कई विभागों से संबंधित शिकायतें आईं, जिन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Previous Post Next Post