ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान, लखनऊ
– मदेयगंज इलाके में महिला चालक ने तेज रफ्तार से खोया नियंत्रण
– हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 10 वर्षीय किशोर सहित महिला घायल
– पुलिस ने कार को जब्त कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल, जांच जारी
लखनऊ। थाना मदेयगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना शिया पीजी कॉलेज के सामने की है, जहां एक महिला चालक द्वारा ब्रेजा कार को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाने के चलते यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या UP32 KE 0037 अचानक अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ से टकराती हुई सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए एक खंभे से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मदेयगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक और घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है और उसे थाने पर ले जाकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फिलहाल क्षेत्र में यातायात और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और चालक महिला की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments