रिपोर्टर: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
– पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर सक्रिय हुई चिनहट पुलिस
– बंद घरों में रेकी कर चोरी करने वाला शातिर चोर मोहम्मद अकील गिरफ्तार
– भारी मात्रा में चोरी के जेवरात और नगदी बरामद
– इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने दिखाई कड़ी तत्परता
लखनऊ, 2 जून 2025। राजधानी लखनऊ में कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चिनहट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंद घरों में रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात शातिर चोर मोहम्मद अकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिला दी।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में की गई, जिसमें एसआई अनुज सिंह, एसआई कपिल कुमार, एसआई विशाल यादव और कांस्टेबल विनय शुक्ला शामिल रहे। पुलिस टीम ने अकील के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के गहने व नगदी भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद अकील बेहद शातिर तरीके से बंद घरों की रेकी करता था और फिर मौका देखकर नकदी व कीमती गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो जाता था। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
चिनहट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों में राहत और विश्वास का माहौल बना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments