ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान, लखनऊ
– मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी कर सवारियाँ भरना बना जाम का कारण
– परिवहन विभाग की गाइडलाइंस को दरकिनार कर रहे हैं चालक
– आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना, प्रशासन से कार्रवाई की अपेक्षा
– नागरिकों से भी जिम्मेदारी निभाने की अपील
लखनऊ, 2 जून 2025। कैसरबाग चौराहा, जो कभी राजधानी लखनऊ का प्रमुख और व्यवस्थित चौराहा माना जाता था, आज भीषण ट्रैफिक जाम का स्थायी केंद्र बन चुका है। इसका सबसे बड़ा कारण है – मुख्य सड़क पर बसों का खड़ा होना और मनमानी तरीके से सवारियाँ भरना।
यह कार्य परिवहन विभाग की स्पष्ट मनाही के बावजूद लगातार किया जा रहा है। चालकों को न तो गाइडलाइन की परवाह है और न ही आमजनमानस की तकलीफ की। आए दिन बस चालक बिना किसी अनुमति के सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
परिवहन विभाग की लापरवाही और चालकों की मनमानी अब शहरवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। न सिर्फ कार्यस्थलों को जाने वाले लोगों को देर होती है, बल्कि स्कूली बच्चों, मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों को भी जाम के कारण अत्यधिक असुविधा हो रही है।
इस मुद्दे को लेकर आम जनता ने प्रशासन से अपील की है कि इस पर सख़्त संज्ञान लिया जाए और ऐसे चालकों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे सड़क व्यवस्था और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें, जिससे शहर को जाममुक्त और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments