ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के न्यू हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स सिटी की एक पॉश बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें से एक महिला के खिलाफ उज्बेकिस्तान से लुकआउट नोटिस जारी है।
इस मामले में अंसल सिटी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस फ्लैट में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जब छापा मारा गया तो अंदर से विदेशी महिलाएं और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।
सूत्र बताते हैं कि यही हाल विभूति खंड क्षेत्र में स्थित DLF MyPad, Omax और Parasnath जैसी बहुमंजिला इमारतों का भी है, जहां पर बाहरी महिलाओं के जरिए इसी तरह के रैकेट संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजधानी लखनऊ के हर क्षेत्र में ऐसे रैकेट फैले हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी या तो कार्रवाई करना नहीं चाहते या किसी दबाव में कार्यवाही से बचते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राजधानी में कानून के डर के बिना यह गोरखधंधा यूं ही चलता रहेगा?
इस पूरे मामले में उच्चाधिकारियों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह है कि लखनऊ पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ पाने में कामयाब होती है या फिर यह महज़ एक दिखावटी कार्रवाई बनकर रह जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments