स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
- नाबालिग को भगाने के मामले में दर्ज था गंभीर मुकदमा
घटना 19 मई 2025 की है, जब थाना खुदागंज क्षेत्र के एक बाल अपचारी ने अपने भाइयों के सहयोग से वादी की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस मामले में मु0अ0सं0 61/2025 अंतर्गत धारा 137(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1)/87/333/351(3) BNS व 3(2)(v) SC/ST Act की बढ़ोत्तरी की गई, जबकि धारा 137(2) BNS को हटा दिया गया।
- मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया बाल अपचारी
थाना खुदागंज पुलिस लगातार इस बाल अपचारी की तलाश में लगी हुई थी। आखिरकार 05 जून 2025 को दोपहर 2:13 बजे महादेव मंदिर से मंझिला जाने वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
खुदागंज पुलिस की यह कार्यवाही बालिकाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments