स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में तथा मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 की गाड़ी का शुभारंभ किया गया। महिला कल्याण विभाग की इस अहम पहल के तहत अब जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. गौरव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रोबेशन अधिकारी डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया कि यह गाड़ी 24 घंटे सेवा में तत्पर रहेगी। अगर किसी महिला को वन स्टॉप सेंटर लाना हो या वहां से उसके घर या किसी अन्य स्थान भेजना हो, तो यह वाहन हर स्थिति में उपलब्ध रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद शाहजहांपुर में पहली बार इस तरह की सेवा शुरू की गई है, जो पूरी तरह से महिला सहायता को समर्पित है।
यह सुविधा जनपद के भीतर और बाहर से आने वाली सभी महिलाओं के लिए समान रूप से उपलब्ध रहेगी। इससे महिलाओं को सुरक्षित और त्वरित सहायता मिलने में सुविधा होगी और वन स्टॉप सेंटर की पहुंच भी अधिक प्रभावी हो सकेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments