स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर: थाना पुवायां पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक नाबालिग लड़की को शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर मिली, जब आरोपी नाहिल रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुवायां पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपी फारुख खान पुत्र लाल खान निवासी ररुआ, थाना बंडा, जनपद शाहजहांपुर, मुकदमा संख्या 501/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित था।
पुलिस टीम को 15 जुलाई 2025 की रात्रि सूचना मिली कि आरोपी ग्राम नाहिल से ग्राम महुरैना की ओर जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान फारुख खान (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के समय उसे उसके अपराध व संबंधित धाराओं की जानकारी देकर विधिक रूप से हिरासत में लिया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण:
- स्थान: नाहिल रोड पर, ग्राम नाहिल से ग्राम महुरैना की ओर
- तारीख और समय: 15.07.2025, रात 11:33 बजे
- अभियोग संख्या: मु0अ0स0 501/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना पुवायां
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 श्री गौरव सोलंकी, थाना पुवायां
- का0 1753 चंद्रवीर, थाना पुवायां
पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयासों से एक गंभीर अपराध में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ना तय है।
0 Comments