स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 29 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उद्यमियों की समस्याएं, औद्योगिक विकास की योजनाएं और संबंधित विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अग्निशमन केंद्र, जमौर का कार्य 98% पूर्ण होने की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक उद्घाटन कराने और पूर्ण कार्य हैंडओवर कराने के निर्देश दिए।
बनतारा और असालिया के बीच प्रस्तावित विद्युत घर के लिए विद्युत विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं रौजा औद्योगिक क्षेत्र की जल निकासी की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को नाला सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
आईआईएम द्वारा प्रस्तुत ददरौल के ग्राम जमौर गौटिया की टूटी सड़क की समस्या पर बताया गया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
होटल ग्रैंड आर्क के स्वामी द्वारा नाबार्ड से सब्सिडी न मिलने की समस्या पर नाबार्ड अधिकारी ने बताया कि यह योजना वर्तमान में संचालित नहीं है।
ग्राम मौजमपुर स्थित इकाई को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को आपसी समन्वय से समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
अंपायर ग्रीन फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड के विद्युत कनेक्शन आवेदन में त्रुटि पाए जाने पर इकाई को पुनः आवेदन करने को कहा गया। वहीं लक्ष्मी इंडस्ट्रीज के पुराने मीटर की खराबी पर नया मीटर लगवाने हेतु अधिशासी अभियंता से संपर्क करने को कहा गया।
बैठक में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, उपयुक्त उद्योग अनुराग यादव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कई उद्यमी उपस्थित रहे।
यह बैठक जिला स्तर पर उद्योगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments