ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बख्तौरीपुर मजरा ससपन में जमीन की पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमन दीक्षित (32 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना 28 और 29 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रहीमाबाद में मु.अ.सं. 123/2025 धारा 103(2) बीएनएस के तहत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नामजद आरोपी इस प्रकार हैं:
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीन के पुराने विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। सभी आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जल्द ही गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।
पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विवेचना तेजी से की जा रही है, और दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments