ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कठिनगरा अंडरपास के पास स्थित आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस लाइन के किनारे सिंचाई विभाग की नहर में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है।
सरकारी जमीन को खोदकर मौंदा की ओर भारी मात्रा में मिट्टी ले जाई जा रही है, लेकिन स्थानीय पुलिस आंख मूंदे हुए है।
बताया जा रहा है कि यह काम रात्रि के समय अधिक सक्रिय होता है, जिससे स्पष्ट होता है कि स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल चुकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है जब इस इलाके में अवैध खनन हो रहा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से ही ये खनन माफिया इतनी हिम्मत के साथ सरकारी जमीन को खोद रहे हैं?
इस अवैध खनन से न केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि क्षेत्र की पर्यावरणीय संरचना पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को लेकर कब तक चुप्पी साधे रखता है या कोई कार्रवाई करता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments